फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढ़े देते हैं दर्द, आर-पार की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ मार्ग स्थित नया गांव हमीदाबाद में सड़क के गड्ढे मुसीबत साबित हो रहे हैं। हादसे तो हो ही रहे हैं, बीमारियों से भी लोग परेशान हैं। बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। निर्णय लिया डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिलकर गड्ढों की भयावहता से अवगत कराया जाएगा। समाधान नहीं निकला तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

नया गांव हमीदाबाद गांव में सड़क में गड्ढा नहीं बल्कि गड्ढे में ही सड़क नजर आती है। बुधवार को पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सड़क के गड्ढे गांव के लिए मुसीबत बने हैं। आए दिन लोगों को यहां पर हादसे देखने को मिल रहे हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। खुद वह भी इन गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार बन गए है। गांव के लोगों से कहा कि सड़क बनवाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा, तभी प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुलेगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से गांव के लोग मिलेंगे। खस्ताहाल सड़क के बारे में जानकारी देंगे। कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पंचायत में रोहताश, धर्मवीर, मुस्ताक, पूरणचंद, रामभजन, यामीन, योगेंद्र शर्मा, सुंदर, सोहन पाल, लालू मौजूद रहे।


गड्ढोें के कारण दो युवक घायल
बागपत। एक तरफ तो सड़क निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। दूसरी और उनके सामने ही बाइक सवार दो युवक गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। बैठक में मौजूद लोगों ने दौड़कर दोनो घायलों को उठाया। निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें