फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढक दौड़ में तरहान प्रथम रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें दौड़ सहित अन्य खेल स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का मूल आधार है। खेल से हमारा शरीर चुस्त, फुर्तीला एवं स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता में नर्सरी ए की दौड़ में लविश प्रथम और वीरेन द्वितीय, मेंढक दौड़ में तरहान प्रथम और प्रणव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में सफिया प्रथम और छवि द्वितीय, नर्सरी-बी की दौड़ मेें फैज प्रथम और जैद द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में नव्या प्रथम और प्रियांशी द्वितीय रही।
बालक वर्ग मेंढक दौड़ में अंकुश प्रथम और धीरज द्वितीय, बालिका वर्ग में अलीना प्रथम और सादिया द्वितीय, बालक वर्ग एलकेजी की दौड़ में कुशाल प्रथम और विराट द्वितीय रही। बालिका वर्ग में कशिश वर्मा प्रथम और शिया द्वितीय, मेंढक दौड़ में असद प्रथम और फहद द्वितीय, बालक वर्ग प्रथम कक्षा की दौड़ में उवैश प्रथम और कार्तिक सैनी द्वितीय, बालिका वर्ग में अफसा प्रथम और दिव्यांशी द्वितीय, द्वितीय कक्षा की बालक वर्ग की दौड़ में तरुण प्रथम और देव द्वितीय, बालिका वर्ग में परी गर्ग प्रथम और मानवी जैन द्वितीय रही। प्रधानाचार्य ममता ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें रुचि जैन, ममता जैन, दिव्या जैन, निधि जैन, प्रिया जैन, साधना जैन, मंजु गुप्ता, खुशबू जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें