फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ और स्वच्छता रथ से देंगे जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत राज विभाग दो फरवरी तक स्वच्छ गणतंत्र सप्ताह मनाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली निकालकर इसकी जानकारी देंगे। मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर गांव को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ओर से स्वच्छ गणतंत्र सप्ताह मनाया जा रहा है। दो फरवरी को इसका समापन होगा। कार्यक्रम के मौके पर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, दौड़, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। मिशन निदेशक आकाश दीप ने डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि दो फरवरी तक स्वच्छ गणतंत्र सप्ताह चलेगा। राज्य मंत्री, प्रसिद्ध हस्तियां और स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल कर स्वच्छता रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता वीडियो फिल्म, कहानियां प्रदर्शित की जाएगी। स्वच्छता सम्मेलन आयोजित होगा। इसके अलावा स्वच्छता रैली, दौड़, मानव श्रृंखला, स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स गतिविधियों का आयोजन, स्वच्छता चैंपियन को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में ओडीएफ चैंपियन, ओपिनयम लीडर्स युवा, महिला एवं बच्चे भाग लेंगे। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें