शिविर के पांचवें दिन योगाभ्यास कराया
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के ऋषभदेव सभागार मेें राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास कराया।
शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. किरण गर्ग, प्राचार्य डा वीरेंद्र सिंह, डा. महेश कुमार मुछाल और डा. विनोद कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। प्रोफेसर डा. महेश कुमार मुछाल ने कहा कि आज मनुष्य योग से काफी दूर होता जा रहा है। इस कारण वह बीमारियों से घिर जाता है। नियमित रूप से योग न करने से शरीर खराब हो जाता है। इसलिए प्रतिदिन स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क पाने के लिए योग करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कृपाल सहित अन्य यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. किरण गर्ग ने किया।