फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयो ने सुनी मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन जन में प्रचारित करने का संकल्प लिया। भाजपा बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बरनावा में पंचायत घर के पास एकत्र हुए और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके उपरांत बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश के आमजन को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जन जन में प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मौके पर मंडल महामंत्री राजीव धामा, पवन गिरि, रवि कुमार, गौरव त्यागी, मास्टर अनीश कुरैशी, प्रमोद, अशोक गुप्ता, दीपक शर्मा, मनीष गुप्ता, विशाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें