अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। कस्बावासियों को जागरूक किया। गंदगी से होनी वाली बीमारियों को बताया।
शनिवार को विभिन्न कॉलोनी में नगर पंचायत की टीम पहुंची। अभियान के तहत नाली की सफाई कराई और जगह-जगह पड़े कूड़े को उठवाया है। मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार ने लोगों से अपील की गंदगी से बीमारियां तो होती है, बाहर से आने वाले लोगों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। आर्थिक और मानसिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा पंचायत ने जगह-जगह कूड़ेदान रखवाए, ताकि लोग गंदगी कूडे़दान में डाले। नगर पंचायत ने देशवाल पट्टी, भरभानिया, मेरठ-बागपत मार्ग, आर्य समाज रोड, बाजार में अभियान चलाकर सफाई कराई । इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।