बागपत। जिला खेल कार्यालय में मंडलीय टीम के लिए कबड्डी और कुश्ती का ट्रायल हुआ। इसमें सीनियर बालिका और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि बालिका वर्ग की कबड्डी में ज्योति, नीरू, मीनाक्षी, नैना, स्वाति, अंजली, नीशू, दीपाली, तान्या, तेजस्वी आर्या, आशु, गुड़िया, वीशू और नेहा भारद्वाज का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन हुआ है।
पुरुष वर्ग की कबड्डी में शिवओम, विक्रांत, अंकित, अमित, दीपक, मोहित, रोहित, सुमित तोमर, निशांत, सुखेंद्र, कपिल, रोहित ने मंडलीय ट्रायल के लिए चयन हुआ है। कुश्ती के लिए भी चयन किया । इस दौरान प्रियंका आर्या, कबड्डी कोच धीरज, कुश्ती कोच धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार का सहयोग रहा।