फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांउट लिटरा स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में नववर्ष के आगमन पर यज्ञ का आयोजन किया । इसमें स्कूली बच्चों ने आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने स्कूली बच्चों को देश व समाज की उन्नति मेें सहयोग करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि हमें पुराने वर्ष के अनुभव से सीख लेकर नये साल का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को बुराई त्यागकर अच्छाई के मार्ग पर चलने की अपील की। रंगांरग कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। चेयरमैन ने स्कूली बच्चों को देश व समाज की उन्नति मेें सहयोग करने का संकल्प दिलाया। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर यज्ञ में बच्चों ने आहुतियां दी। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें शरद कौशिक, उमेश शर्मा, सचिन राजपूत, विजय वर्मा, छाया चौधरी, महिमा, शिवानी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें