फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर सैनिक को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्रॉस कंट्री दौड़ के दौरान हादसे में मारे गए सेना के जवान नितिन का पैतृक गांव बली में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया। सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर सैनिक नितिन को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

बुधवार को अहमदाबाद में सैनिकों की क्रॉस कंट्री दौड़ के दौरान सड़क हादसा हो गया था। इस दौरान एक कार ने जवानों को टक्कर मारी, इसमें बली गांव के नितिन की मौके पर ही मौत हो गई । गांव में सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही गम का माहौल बन गया। बृहस्पतिवार को गांव में सैनिक का शव पहुंचा। तिरंगे में शव को लेकर परिजन श्मशान घाट पहुंचे, जहां सेना के जवानों ने आखिरी सलामी दी। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया । दो मिनट का मौन रखा । प्रशासन की ओर से एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल, करतार पहलवान, जोगी उर्फ जोगिंद्र, चौधरी अजब सिंह मैनेजर, चौधरी आनंद चेयरमैन, जयचंद दरोगा, पुरुषोत्तम, ललित, तेजी उर्फ तेज सिंह, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें