फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट निर्माता समिति बागपत के अध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध धन वसूली पर ईंट निर्माता समिति
विज्ञापन

के अध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज

दोघट। जिला ईंट निर्माता समिति बागपत के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ भट्ठा एसोसिएशन के नाम पर धन उगाही करने के मामले में डीएम के आदेश पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक जितेंद्र कौशिक ने ईंट निर्माता समिति के पूर्व अध्यक्ष विक्रम राणा निवासी निरपुड़ा के अलावा अमित, सुमित निवासी आजमपुर मुलसम पर आरोप लगाया कि भट्ठा एसोसिएशन के नाम उनसे कई बार धन वसूला गया। कई वर्षों से हर बार प्रदूषण का बहाना बनाकर उनसे और अन्य भट्ठा मालिकों से कभी 50 हजार, कभी 40 हजार तो कभी 20 हजार रुपये लिए गए। जब वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया गया। इस प्रकरण को लेकर भट्ठा मालिक डीएम से मिले थे। डीएम के आदेश पर तीन लोगों विक्रम, सुमित और अमित के खिलाफ दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष विक्रम राणा समेत तीन लोगों पर डीएम के आदेश पर धोखाधड़ी से धन वसूलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें