फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को शौचालय नहीं रोजगार चाहिए : सहेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को देवालय और शौचालय नहीं रोजगार चाहिए। सरकार को युवाओं के रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बेगमाबाद गढ़ी गांव में संदीप तोमर के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान किए गए एक भी वायदे को जनता के बीच पूरा नहीं किया है। किसान और मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। किसानों के बीच चुनाव में घोषणा की थी कि किसानों का एक-एक लाख रुपये तक का ऋण माफ कराया जाएगा। जबकि किसानों का किसी का एक पैसा तो किसी का आठ पैसा तो किसी के आठ रुपये का कर्ज माफ किया । यह किसानों के साथ भद्दा मजाक है। किसानों का मोदी ग्रुप की मिलों पर 80 फीसदी बकाया है तो बजाज ग्रुप की मिलों पर अभी भी 15 दिन का बकाया बना है। जबकि दावा किया गया था कि 14 दिन में बकाया भुगतान न करने वाली मिलों पर कार्रवाई होगी। मिलों से मय ब्याज के बकाया वसूला जाएगा। किसानों को मिल कांटे लगवाने पर भी धोखा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। रोजगार देने का ढिंढोरा पीटने वाली प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दिला पाई है। किसानों के गन्ने का भाव मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर मजाक किया है । इसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की। संचालन पूर्व प्रधान रामकिशन तोमर ने किया। इसमें रालोद के मंडल सचिव रामेहर सिंह, सोनू, कृष्ण सैनी, पवन सैनी, सुधीर, कंवरपाल, ब्रजवीर, देवेंद्र शर्मा, धर्मपाल, रविंद्र उर्फ पप्पू मुखिया, नरेंद्र सिंह, सुभाष, सत्यप्रकाश, बिजेंद्र तोमर, संदीप तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें