फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी में बच्चे कम, भर्ती मरीजों को खाना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपर निदेशक स्वास्थ्य मेरठ मंजू वैश्य ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई से लेकर मरीजों के इलाज तक की जांच की। एनआरसी में कुपोषित बच्चे कम मिलने पर नाराजगी जताई। भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने खाना नहीं देने, ओपीडी के बाद जांच नहीं होने की शिकायत की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह एडी हेल्थ मंजू वैश्य पहुंची। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से जानकारी ली। कई मरीजों ने समस्या भी बताई। उनको दिए जा रहे इलाज को परखा। ओपीडी की व्यवस्था देखी। पोषण पुर्नावास केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर पांच बच्चे भर्ती मिले। वैश्य ने बताया जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए कुपोषित बच्चों को ही एनआरसी में भर्ती किया । सीएचसी और पीएचसी ने बच्चों को एनआरसी नहीं भेजा है। जरूरी है कि पूरे जनपद के कुपोषित बच्चे एनआरसी पहुंचे। इसके लिए उन्होंने स्टाफ से आशा और आंगनबाड़ी कर्मचारियों से समन्वय बनाने के लिए कहा। साथ ही कई मरीजों ने बताया कि भर्ती होने के बाद उनको खाना नहीं दिया जाता है। स्टाफ ने बताया फिलहाल खाने के लिए बजट नहीं आया है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने सीएमएस डॉ. बीएसएस कुशवाहा को अस्पताल की साफ सफाई समेत कई आवश्यक निर्देश दिए।

ओपीडी के बाद नहीं होती खून की जांच
बागपत। बागपत शहर निवासी हाफिज तमीम अख्तर ने एडी से शिकायत की कि जिला अस्पताल में ओपीडी के समय ही खून, एक्स-रे और अल्ट्रा साउंड होता है। इसके बाद यहां पर जांच की कोई सुविधा नहीं है। अधिकांश मरीजों को रेफर किया जाता है। एडी ने समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें