फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमावती फिल्म पर रोक नहीं तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर फिल्म पदमावती के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा फिल्म में महारानी पदमावती के चरित्र को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सोमवार को सेना के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम भवानी सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महारानी पदमावती का फिल्म के माध्यम से अपमान किया है। इतिहास को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश करने के कारण ही फिल्म के निर्माता और निर्देशक पर भी कार्रवाई की मांग रखी गई। युवाओं ने कहा कि पहले भी ऐसी साजिश हो चुकी है, लेकिन इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। हर स्तर पर विरोध होगा। जिले के किसी भी सिनेमाघर में पदमावती का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। इसमें अंकित, हर्षित, राहुल, विराज, कृष्ण, राजीव कुमार, राहुल मलिक, विक्की चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें