फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 129 किसानों ने उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृषक ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण की तैयारी में जुटे प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही है। अब तक जिले के 129 किसान योजना पर सवाल उठाकर अपना-अपना दावा भी कर चुके हैं। डीएम ने बैंकों को निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का निराकरण करें।
विज्ञापन

पहले चरण की बात करें तो जिले के 5480 किसानों का कर्ज माफ किया। दूसरे चरण में शासन को 7480 किसानों की सूची भेजी गई, जैसे ही हरी झंडी मिलेगी तो इन किसानों को भी ऋण माफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा, लेकिन इस बीच शिकायतों के भी अंबार लग रहे हैं। अलग-अलग बैंकों से जुड़े अब तक 129 लोग शिकायत कर चुके हैं। योजना के नियम पर सवाल खड़ा किया और खुद को पात्र बताकर अपने-अपने दावे किए हैं। जिला कृषि अधिकारी से भी शिकायतें की गई। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाना चाहिए।

एक लाख से लेकर नौ रुपये तक हुए माफ
बागपत। ऋण माफी में किसानों के एक लाख से लेकर नौ रुपये तक माफ हुए। विपक्ष दलों का कहना है कि सरकार नियम में उलझाकर किसानों का बहका रही है। इस तरह के मामलों की शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें