फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कूष्मांडा की गुलाब के फूल और मिश्री से की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नवरात्र में भगवती के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की गुलाब के फूल, मिश्री, लोंग, कर्पूर से पूजा की । मंदिरों में माता का श्रृंगार किया । पुरानी तहसील में चल रहे माता की चौकी पर देवी की आराधना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन मां भगवती के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा की। श्रद्धालुओं ने घर और मंदिर में मां दुर्गा के जयकारे लगाए । ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया मां कूष्मांडा की गुलाब के फूल, मिश्री, लोंग, कर्पूर से पूजा करने से मन्नत पूरी होती है। उन्होंने बताया अष्ट भुजा है, इनका वाहन सिंह है। माता का पूरे ब्रह्मांड में साम्राज्य है। तब इन्हीं देवी मां ने अपनी मुस्कान को छटा बिखेरी तो पूरे संसार में उजाला हो गया। इन्हें कुम्हडे की बलि अति प्रिय है। दुर्गम कार्य को सुगम बनाती है। इनकी पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। सच्चे मन से आराधना करने पर यश, विद्या और धन की प्राप्ति होती है। बाबा जानकी दास मंदिर में दुर्गा का पाठ किया । मां की दिव्य आरती हुई, इसके बाद प्रसाद बांटा। इस दौरान चैन सिंह, प्रणीता, कोमल, मनोज, बबलू, राजेश गौतम, मनीष गौतम, राधेश्याम शर्मा, अमित शर्मा, शिवम, शिवांशी आदि रहे। शहर के पुरानी तहसील में चल रहे माता की चौकी पर शनिवार की रात में झांकियां निकाली । इस दौरान भक्तों ने माता के जयकारे लगाए । मां भगवती का गुणगान किया । इसमें देवेंद्र शर्मा, मिट्ठन लाल वर्मा, किरण पाल सैनी, उपेंद्र शर्मा, केशव, राजीव, अंकुर, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें