फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान पाश्र्वनाथ की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली। दशलक्षण पर्व के समापन पर शहर के बड़ा जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। पांडुकशिला पर जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर में श्रीजी की प्रतिमा को स्थापित किया।
विज्ञापन

शहर के दिगंबर बड़ा जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व में विधिविधान के साथ भगवान की पूजा अर्चना की । बृहस्पतिवार को पार्श्वनाथ भगवान की शोभा यात्रा निकाली । बड़ा जैन मंदिर में बोलियां का आयोजन किया । इसमें श्री जी की सबसे बड़ी बोली सचिन जैन और विकास जैन को मिली। सारथी की वीरेंद्र जैन, बादल जैन, खाजनी बनने का सौभाग्य सुधीर जैन और चवर का जेडी जैन को मिला। मंदिर से श्री जी को पालकी में लेकर रथ पर सवार किए। जहां से भक्ति भजनों पर जैन श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। यात्रा गांधी बाजार से होकर बड़ा बाजार, कोर्ट रोड, सोनीपत बस स्टैंड से होते हुए जैन इंटर कॉलेज पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। वहां पांडुकशिला पर श्री जी का अभिषेक किया और बाद में पूजा अर्चना की। इसमें आनंद जैन, प्रहलाद जैन, प्रमोद जैन, सुधीर, राकेश मित्तल, ललित, सुनील जैन चक्की वाले, निशांत, ऋषभ, विकास, अनिता, संध्या, रेणू, कामिनी, समता, रजनी आदि रही।
छपरौली में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भगवान महावीर स्वामी की रथ यात्रा बड़ा जैन मंदिर से आरंभ हुई। इसमें फकीर चंद, भूनेंद्र जैन, विपिन कुमार, प्रद्युमन जैन, दीपक जैन, आशीष जैन, राजीव जैन, राजू जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, जिनेंद्र जैन, अजय जैन, आयुष जैन, बॉबी जैन, राजेश जैन, सोहन पाल जैन मौजूद रहे। कस्बे में आकर्षक झांकियां निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें