झुंडपुर गांव में जलभराव की समस्या और फैली गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को ग्रामीण चौधरी विनोद के नेतृत्व गांव में मुख्य मार्ग पर एकत्रित हुए और ग्राम प्रधान संजीव के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा गांव मेें जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरे गांव के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर जल भराव होने के कारण स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा गांव में कई माह से सफाई कर्मचारियों के न आने पर पूरे गांव में गंदगी का साम्राज्य फैला है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम प्रधान कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन में विनोद कुमार, कर्ण पाल, राशिद, सोनू, मोमिन, वीरेंद्र, हर्ष, ईश्वर दयाल जैन, विनीत आदि रहे।
इस संबंध में ग्राम प्रधान संजीव ने कहा गांव मेें गत तीन माह से सफाई कर्मचारी नहीं है। इस संबंध में बीडीओ बिनौली से लेकर डीएम तक शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा गांव मेें जल भराव की समस्या नहीं है। आरोप निराधार है।