बिनौली (बागपत)।
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में रविवार को श्रद्धालुओं ने आवाजाही शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं ने आयोजित नाम चर्चा में रामनाम के भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति भी की।
डेरे का मुख्य द्वार खुलने के साथ-साथ वहां से पीएससी फोर्स भी हटा दी । रविवार को श्रद्धालुओं ने आश्रम में आवाजाही भी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं ने आश्रम में साफ-सफाई कर नाम चर्चा पर रामनाथ के भजनों व कीर्तनों की प्रस्तुति की। सेवादार आरपी सिंह ने कहा डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इंसा महाराज को राजनीति षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्होंने और श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई राम रहीम जल्द ही जेल से बाहर आएंगेे और मानवता की भलाई के लिए कार्य करेंगे। सेवादार रकम सिंह ने कहा श्रद्धालुओं में अभी भी बाबा राम रहीम के प्रति उतनी ही श्रद्धा है, जितनी पहले थी।