बागपत। शहर के दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के मौके पर भगवान अजित नाथ विधान आयोजित किया। इसमें 95 अर्घ्य मंत्रोचार के साथ मंडलों पर चढ़ाए और शीतल नाथ भगवान की आराधना की।
जैन श्रद्धालुओं ने बड़ा मंदिर में सुबह अजितनाथ, शांतिनाथ, नेमिनाथ, पार्श्वनाथ का जलाभिषेक किया। अमित जैन ने पार्श्वनाथ की शांति धारा की। दशलक्षण पर्व पूजन और नित्य नियम की पूजा की । दिगंबर जैन मंदिर के मूलनायक भगवान श्री अजितनाथ भगवान का विधान आयोजित किया। इसमें 95 अर्घ्य मंत्रोचार के साथ अर्पित किए। संगीता जैन और पल्लवी जैन के परिवारों ने कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। धूप दशमी पर शीतलनाथ भगवान की विशेष पूजा की । सामूहिक रूप से धूप खेई गई। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया । आरती में समाज के लोगों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मां पदमावती महिला मिलन की ओर से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। रिधिमा, प्रियांशी, अनुभव ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन मयंक मित्तल के निदेशन में हुआ। इसमें मनीष जैन, विनीत जैन, विकास जैन, कुनाल जैन, नमन जैन, ऋषभ जैन, पल्लवी, पलकी, रूबी, अर्चना आदि रहे।