फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का करा लिया निर्माण, अब नहीं दे रहे मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय का कराया निर्माण, अब नहीं दे रहे मजदूरी
विज्ञापन

बागपत। राजपुर खामपुर गांव के 15 लाभार्थियों ने ठेकेदारों से शौचालयों तो करा लिया। अब ठेकेदार रुपये के लिए इधर-उधर भटका रहे हैं। सीडीओ ने मजदूरी नहीं देने पर सरकारी सुविधाओं से वंचित कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में जनपद में 12 हजार के अनुदान पर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। योजना में तब्दीली करते हुए अब लाभार्थियों को निर्माण के लिए 12 हजार के चेक दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा ठेकेदारों से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन संबंधित ग्रामीण मजदूरी देने के लिए आनाकानी कर रहे हैं। राजपुर खामपुर गांव के 15 लाभार्थी हैं। ठेकेदारों ने गांव के अली मोहम्मद, ओमपाल, नूर हसन, राजेंद्र, सोहनवीर, ओका कुमार, ब्रजेश, सरस्वती, कादर अली, मीर हसन, जाकिर, इशाक, धन सिंह, जबसीर की शिकायत सीडीओ से की । उन्होंने बताया उक्त लोगों ने योजना के तहत शौचालय का निर्माण करा लिया है, लेकिन मजदूरी के रुपये नहीं दे रहे हैं। जबकि प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने लाभार्थियों को चेक दिए हैं और उनके खातों में भी धनराशि पहुंच चुकी है। ठेकेदारों की शिकायत को सीडीओ चांदनी सिंह ने गंभीरता से लेकर सभी लाभार्थियों को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा यदि जल्द ठेकेदार की मजदूरी नहीं दी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सरकारी सुविधा से वंचित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें