फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़िता दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डेंगू का इलाज होने के एक सप्ताह बाद युवती दोबारा बीमार हो गई। इस बार उसके पिता भी बीमारी की चपेट में हैं। दोनों को डेंगू होने की ही संभावना बनी हुई है। इसी को देखते हुए उनको जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया है।
विज्ञापन

कस्बा खेकड़ा के यादव चौक के पास रहने वाले यूसुफ ने बताया उनकी बेटी गुलिस्ता 15 दिन पूर्व बुखार से ग्रस्त हो गई थी। पहले निजी चिकित्सक से उपचार कराया , हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल में लेकर आए । उसको डेंगू घोषित कर दिया । उसका अस्पताल में इलाज चला । एक सप्ताह पूर्व अस्पताल से छुट्टी हो गई । उनका कहना है कि उसकी बेटी दो दिन पूर्व दोबारा बुखार से ग्रस्त हो गई है। साथ ही उसको भी बुखार आ रहा है। दोनों को डेंगू होने की ही संभावना है। इसी को देखते हुए जिला अस्पताल में उनको आईसीयू में भर्ती किया है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों मरीजों की खून की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि डेंगू है या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें