फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी ब्याज दरों पर ऋण अदायगी नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ी ब्याज दरों पर ऋण अदायगी नहीं करेंगे
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। सहकारी समिति बरवाला से जुड़े तीन गांवों की पंचायत लोयन गांव में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ी हुई ब्याज दर के साथ ऋण अदायगी नहीं की जाएगी।
लोयन मलकपुर में दयानंद के घेर में धर्मेंद्र तोमर की अध्यक्षता में बरवाला, लोयन, मलकपुर सहित अन्य गांवों के किसानों की पंचायत हुई। इसमें आक्रोश जताया कि पहले समिति द्वारा ऋण पर खाद्य पर सालाना ब्याज दर तीन प्रतिशत थी। इसे बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया गया था। अब इसे बढ़ाकर 12.70 प्रतिशत वार्षिक कर दी गई। इसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का यह भी कहना था कि समिति सचिव ने किसानों से भुगतान लेने से मना कर दिया कि कर्ज माफ होगा। अब सचिव नोटिस देकर किसानों पर लेट पेमेंट के साथ लेने के लिए दबाव बना रहा है। इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक ओर किसान गन्ना भुगतान से भुखमरी की कगार पर है। वहीं दूसरी ओर ब्याज दर बढ़ाकर किसानों पर ओर बोझ डाला जा रहा है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि बढ़ी ब्याज दर भी नहीं देगें। इसे लेकर बरवाला में फिर एक बड़ी पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। इसकी तिथि बाद में निश्चित की जाएगी। संचालन मुनेश बरवाला ने किया। पंचायत में मास्टर महावीर सिंह, पूर्व प्रधान सुखपाल, अजित प्रधान, राजेंद्र डायरेक्टर, आनंद, महीपाल प्रधान, नरेश ठेकेदार, प्रेम, जगमेहर, बिजेंद्र, चंद्रपाल, रामबीर, ब्रहमपाल, प्रमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें