सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम
बागपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर विश्व भारतीय विद्या पीठ छपरौली में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विश्व भारती विद्या पीठ छपरौली के प्रबंधक डॉ. तेजवीर सिंह और प्रधानाचार्य इजहार खान ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर 30 अगस्त तक भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्कूलों में सामान्य ज्ञान, पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है।
शुक्रवार को स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभगा किया। येलो हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें विशाखा खोखर, तनु चौधरी, युविका मान, चित्रांशी, शिवम, शुभम शर्मा, अर्जुन खोखर, सत्यम, द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस के प्राची, प्रियांशी खोखर, मानवी मान, जानवी, बादल खोखर, यश जिंदल, अभिजीत मलिक, सक्षम जैन, तृतीय स्थान रेड हाउस के आंचल मान, तनु बालियान, खुशी दुहून, निधि खोखर, उज्जवल, तुषार, ललित, उत्तम रहे। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम आयोजक बरखा जैन, ऋतु खोखर और अजय चौधरी रहे। निर्णायक मंडल में पवन सिंह और रामकुमार शर्मा रहे। समन्वयक हरेंद्र मान और कुलदीप दुहून ने स्वतंत्रता दिवस की जानकारी दी।
मिलिट्री नर्सिंग सेवा में काजोल का चयन
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी की छात्रा मीतली की काजोल कुशवाह का मिलिट्री नर्सिंग सेवा के लिए चयन हुआ। इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रबंधक जयचंद दारोगा और प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा ने छात्रा को सम्मानित किया। काजोल ने इंटर में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।