दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ गांव के पास ऑटो सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे में टैंपू सवार पांच सवारी घायल हो गईं।
बड़ौत से सवारी लेकर एक टैंपू बुधवार सुबह बागपत जा रहा था। जैसे ही गौरीपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से जा रहे ट्रक को बचाने में उसका संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। टैंपू सवार यात्री को किसी तरह से बाहर निकाला। घायल शिवानी और सोनिया निवासी सिसाना और वकील निवासी छपरौली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बड़ौत निवासी घायल राकेश और मनोज खुद ही वहां से चले गए। वहीं मवीकलां निवासी ओमवीर, बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे ओमवीर घायल हो गया। उनको सीएचसी पर भर्ती कराया गया।