फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आठ किलोमीटर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिस्टम की दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे ने पोल खोलकर रख दी है। हाईवे पर गड्ढों के कारण जाम लग गया। इससे वाहनों की आठ किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। इस कारण पशुधन लघु एवं सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल का काफिला जाम में फंस गया। टेंशन में आए मंत्री जी अपने गाड़ी को दूसरी मार्ग से निकालकर ले गए।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास गड्ढे है। इनमें बारिश होने से पानी भर गया है। ऐसी स्थिति में वाहनों से तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बड़े वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। मंगलवार की रात और बुधवार का पूरा दिन जाम में बीता। एक तरफ वाहनों की लाइन बागपत शहर तक पहुंच गई। दूसरी ओर खेड़की तक। गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग की बात करें तो हरियाणा तक लंबी लाइन पहुंच गई। यह नजारा रात को मंत्री एसपी सिंह बघेल ने देखा। बुधवार दोपहर विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद जब बड़ौत जाने लगे तो मंत्री का काफिला जाम में फंस गया। करीब एक घंटे तक मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद सत्यपाल सिंह जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जब उनको लगा कि जाम खुलने की कोई उम्मीद नहीं है तो मंत्री जी अपनी गाड़ी को निवाड़ा गांव के रास्ते बड़ौत गए। मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा जनपद में हाईवे की बहुत पूरी दशा है। इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इसका जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें