बागपत। जिले में सोमवार को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 11 पॉजिटिव आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 851 हो गई है। जिले में अब तक 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 581 हो गई है तथा 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कर दिया है तथा लोगों को घरों में रहकर मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं।