भैया दूज त्यौहार पर बंदी भाईयो को तिलक लगाने के जिला जेल के बाहर लाइन में लगी बहने
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में जेल प्रशासन ने भैयादूज त्योहार पर बंदी भाइयों से बहनों की खुली मुलाकात कराने की व्यवस्था कराई।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही बहनें जेल में बंद अपने बंदी भाइयों को तिलक लगाने के लिए लाइन में लग गईं थीं। आठ बजे मुलाकात शुरू कराई गई। दिनभर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जेल के अंदर और बाहर सैकड़ों बंदी रक्षक तैनात रहे। जेल प्रशासन ने शाम तक मुलाकात कराई।
जेलर आकाश शर्मा ने बताया कि भैयादूज त्योहार पर जेल में 1092 बहनों की बंदी भाइयों से खुली मुलाकात कराई गईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जेल के बाहर और अंदर पर्याप्त मात्रा में महिला, पुरुष बंदी रक्षक तैनात किए गए। त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।