बड़ौत। कोताना गांव में कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव हुआ और लाठी-डंडे भी चले। जिसमें दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने अपनी ओर से ही दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कोताना में बुधवार रात झगड़े की सूचना पर गांव में गए थे। दो पक्षों लोग आपस में पथराव व लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। एक पक्ष से जसवीर व उसके बेटे मोहित सागर निवासी कोताना, मनीष पुत्र देवेंद्र निवासी जौनमाना, मोहित दूसरे पक्ष के रणधीर व उसका भाई सतवीर, सतवीर के बेटे सूरज व शुभम, वीकेश पुत्र लोकेंद्र निवासी पुरावा, फुगाना थाना, मुजफ्फरनगर के अलावा आठ-नौ व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो आरोपियों में रणधीर व विकेश उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि घर में पानी ले जाने को लेकर मारपीट हुई थी और झगड़ा करने वाले दोनों सगे भाई हैं।