फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोवंश खरीदने जा रहे रेलयात्री से 10.50 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लखनऊ। सद्भावना एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर स्लीपर में यात्रा कर रहे पैसेंजर को टीटीई ने धर दबोचा। पूछताछ व जांच में यात्री के पास से 10.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बड़ी धनराशि का सोर्स पता लगाने के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह किसानों से गोवंश खरीदने के लिए आजमगढ़ जा रहा था।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बागपत का रहने वाला शहजाद स्लॉटर हाउस के लिए जानवरों की खरीद-फरोख्त करता है। बीते शुक्रवार को वह सद्भावना एक्सप्रेस से हापुड़ से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। उसके पास जनरल टिकट था, जिसे लेकर वह स्लीपर बोगी में चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचने के बाद उसे आजमगढ़ रवाना होना था। जनरल टिकट पर ट्रेन की स्लीपर बोगी में यात्रा कर रहे शहजाद से टीटीई ने पूछताछ की। जनरल टिकट होने के कारण उससे जुर्माना भरने को कहा गया। इस दौरान टीटीई की नजर शहजाद के पास रखे एक बैग पर गई, जिसकी जांच में 10.50 लाख रुपये पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें