फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मायके जाने की जिद करने पर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मायके जाने की जिद करने पर प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता को पति ने हमला कर घायल कर दिया। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि तीन माह पहले उसने दूसरे गांव के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। अब उसकी मां बीमार चल रही है तो अपने पति से मायके जाने के लिए कहा। इस पर पति भड़क गया और उसे पीटना शुरू कर दिया। कमरे में बंद कर गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया। वहां आए पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। उधर, पुलिसकर्मी भी पति को पकड़कर कोतवाली ले आए। पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच हुए विवाद की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें