बागपत। जिले में संवेदनशील बूथ और केंद्रों पर वेव कास्टिंग कराने के लिए दिल्ली की कार्यदायी संस्था का चयन किया। वेव कास्टिंग के साथ अन्य कार्य के लिए संस्था को जिला निर्वाचन अधिकारी मैन पावर उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया।
11 अप्रैल को होने वाले लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार का आगाज हो चुका है। प्रत्याशियों ने रणभूमि तैयार की हुई है। वहीं प्रशासन ने चुनावी रण को शांतिपूर्ण कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की फौज तैयार कर दी है। संवेदनशील बूथों पर किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वेव कास्टिंग और वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी दी। आयोग ने दिल्ली की कार्यदायी संस्था को वेव कास्टिंग कराने के लिए नामित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संस्था को मैन पावर उपलब्ध कराएंगे, ताकि समय से कार्य को किया जा सके। कम से कम दस प्रतिशत मतदान स्थलों पर वेवकास्टिंग का कार्य करेगी। प्रदेश के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय के अनुसार मतदेय स्थलों पर वेव कास्टिंग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। निर्देश दिए है कि जिन-जिन मतदेय स्थलों पर वेव कास्टिंग का कार्य होना है कार्यदायी संस्था को उसकी सूची देंगे, जिससे ताकि समय से वहां वेव कास्टिंग का कार्य कर सके। जिला निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह वेव कास्टिंग के लिए कार्यदायी संस्था को मैनपावर उपलब्ध कराएंगे, ताकि उनका कार्य सरल रूप से हो सके। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के लिए निर्देशित किया है।