बागपत। छपरौली पुलिस को पांच वर्षीय बच्चा सिलाना गांव में लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष बच्चे को पेश किया। बच्चा अपने माता-पिता का नाम तो बता रहा है, लेकिन घर का पता नहीं बता पाया। सीडब्ल्यूसी ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कर दी।
सोमवार को छपरौली थाना क्षेत्र के सिलाना गांव में पांच वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता हुआ ग्रामीणों को मिला। सूचना पर पहुंची छपरौली पुलिस ने बच्चे से घर का पता पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष बच्चे को पेश किया। सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी राजीव यादव व मालती शर्मा ने बताया कि बच्चा अपने पिता का नाम जयवीर व माता का नाम रविता बता रहा है। वह अपने घर का पता नहीं बता पाया। बच्चे को फिलहाल सिलाना गांव में एक व्यक्ति की अस्थाई सुपुर्दगी में दे दिया। सीडब्ल्यूसी ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कर दी।