फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल किसानों को नहीं भेज रहा इंडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के कई गांवों में 15 दिनों से इंडेंट नहीं भेजा जा रहा है, इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को सिनौली गांव में किसानों ने पंचायत कर नाराजगी जताई और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर मिल में तालाबंदी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट ने की। संचालन समाजसेवी विपिन पूनिया ने किया। इसमें प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा मलकपुर चीनी मिल द्वारा लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है, न तो समय पर गन्ना भुगतान किया और न ही इंडेंट भेजा जा रहा है, इससे किसान परेशान हैं, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपिन पूनिया ने बताया कि पिछले 15 दिन से मलकपुर चीनी मिल द्वारा सिनौली, जौनमाना, नंगला, लुहारा, छछरपुर, गूंगा खेड़ी, बावली, मलकपुर आदि गांवों मेें इंडेंट नहीं भेजा जा रहा है, इससे किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। अन्य फसल बुवाई का भी संकट किसानों के सामने पैदा हो गया है। पंचायत में निर्णय लिया यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान मिल पर तालाबंदी कर देंगे। पंचायत में राजीव मान, हरेंद्र, उपेंद्र प्रधान, रविंद्र, अशोक, प्रदीप, सुधीर, हरवीर, ओमप्रकाश, जगदीश, महेंद्र, अमरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें