फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पौधारोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर गांव में रविवार को सपा नेता और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान की दादी की तेरहवीं पर अनोखी पहल की गई। इस दौरान सर्वप्रथम पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और दादी की अस्थियों को आंगन में रखकर पौधारोपण किया।
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान की दादी की शोकसभा रविवार को गांव में हुई। इसमें विभिन्न पार्टी के नेताओं और समाज के लोगों ने शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अनोखी पहल कर सर्वप्रथम पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और दादी की अस्थियों को आंगन में रखकर गांव में 45 पौध लगाएं । शोक संवेदना देने वालों में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, सपा सांसद सुरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सपा नेता रणधीर प्रधान, जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार, जिलाध्यक्ष मेरठ राजपाल चौधरी, जिलाध्यक्ष शामली अशोक कुमार, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, थांबा चौधरी यशपाल, ओमवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक अजय तोमर, सुरेश मलिक, डॉ. शकील अहमद, वसीम, सतीश गौड़, कृष्णपाल प्रधानाचार्य, मास्टर तेजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें