बागपत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पवन कुमार ने निर्देशित किया 23 और 24 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें वंचित युवकों की वोट बनवाई जाएगी। सभी बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित होंगे। जिन मतदान केंद्रों पर संबंधित अधिकारी उपस्थित नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम पवन कुमार ने बताया कि 23-24 फरवरी को विशेष कैंप आयोजित होगा। इनमें अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली के साथ बूथ लेवल अधिकारियों की संबंधित पोलिंग स्टेशनों पर उपस्थित सुनिश्चित की जाएगी। प्रकाशित निर्वाचक नामावली पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध रहे, ताकि मतदाता अपने नाम की जांच कर सके। विशेष अभियान में संबंधित कैंप के दौरान सार्वजनिक रूप से निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाई जाएगी। बीएलओ के पास फार्म छह, सात आठ की उपलब्धता अवश्य रहे। ताकि मतदाता का संबंधित फॉर्म तत्काल भरा जा सके। निर्धारित तिथि को कैंप में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलओ अवश्य उपस्थित रहे। सभी मतदाता फोटो पहचान पत्र धारक अपना नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य चेक कर लें यदि किन्हीं कारणों से उनका नाम निर्वाचन नामावली में विद्यमान नहीं है तो उनसे फार्म छह भरवा कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विशेष कैंपों में प्राप्त फार्मों का निस्तारण सात मार्च तक होगा विशेष कैंप में महिला और दिव्यांग मतदाताओं के नाम जरूर शामिल करें। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी, ओसी गुलशन कुमार आदि रहे।