फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेडरोज प्ले स्कूल बावली रोड का सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मंगलम विवाह मंडप में हुआ। इसमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका के चेयरमैन अमित राणा, प्रबंधक सुनीता शर्मा, प्रधानाचार्या अंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। स्कूली बच्चों ने सर्वप्रथम देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा बच्चों ने फिल्मी गानों के अलावा राजस्थानी डांस, पंजाबी डांस, डंडिया पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधी। इसके अलावा कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को बेटी व बेटे मेें अंतर न समझने के लिए जागरूक किया। चेयरमैन अमित राणा ने मेधावियों को सम्मानित किया। इनमेें स्कूल चेयरमैन अमित शर्मा, पूजा महेश्वरी, आंचल, हर्ष पंवार, डॉ. सुधीर शर्मा, घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें