किसान सम्मान निधि में पात्रों को चिह्नित करने के निर्देश
बड़ौत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर तहसील सभागार में एसडीएम ने समस्त लेखपालों, ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक ली और निर्देशित किया कि वे अपने-अपने गांव में पात्र किसानों को चिह्नित कर उसकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि उनके खातों में पहले किस्त के दो हजार रुपये भिजवाएं जा सके।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने लेखपालों और सचिवों को बताया कि जिन किसानों के पास दो हेक्टेयर भूमि है। वे शुक्रवार को अपने-अपने गांव में जाकर दो दिन मेें ही चिह्नित करें ताकि उनके खातों मेें दो-दो हजार की किस्त भेजी जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य पारदर्शिता और ईमानदारी से किया जाए। यदि गड़बड़ी पकड़ी गई तो लेखपाल और सचिव के खिलाफ दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दायरे में सरकारी कर्मचारी नहीं आएंगे और न ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो पात्र है। उनको रखा जा सकता है। बैठक मेें तहसीलदार प्रदीप कुमार व लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।