बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के चल रहे सात दिवसीय के दूसरे दिन घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री और मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सोनिया चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी ने जहां छात्राओं को रासेयो शिविर का महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं मुख्य अतिथि सोनिया चौधरी ने महिलाओं व बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर छात्राओं से खुलकर बातचीत की और उन्हें घरेलू हिंसा सहित अन्य जगहों पर महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों और आपराधिक घटनाओं के खिलाफ बुलंद आवाज करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेविकाओं ने प्रथम चरण में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को जड़ उसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सोनिया चौधरी ने कहा कि आपराधिक घटनाएं होने पर नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं, रिपोर्ट दर्ज न होने की स्थिति मेें एसपी और डीजीपी से सीधा संपर्क करें और 156/3 के अंतर्गत कोर्ट में रजिस्टर करें। इसमें नूर फातिमा, शाईस्ता ने भी विचार व्यक्त किए।