फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से रोशन हो रही पुलिस चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बिजली से रोशन हो रही पुलिस चौकियां
विज्ञापन

बागपत। बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने में विद्युत निगम का सहयोग कर रही पुलिस भी बिजली चोरी कर रही है। जिले की अधिकांश पुलिस चौकियों में कई सालों से अवैध रूप से बिजली जलाई जा रही है। ऊर्जा निगम अभियान चलाकर बकायादारों और बिजली चोरों पर नकेल कस रहा है, लेकिन पुलिस पर अभियान की आंच तक नहीं है।
जिले की अधिकतर पुलिस चौकियों पर चोरी छिपे बिजली चोरी की जाती है। जिससे अभी तक ऊर्जा निगम को लाखों रूपये के राजस्व का चूना लग चुका है और लगातार लग रहा है। किसी आम व्यक्ति के घर में एक बल्ब की बिजली चोरी पकड़े जाने पर ऊर्जा निगम दौड़कर मुकदमा दर्ज कराता है, मगर पुलिस पर कार्रवाई तो दूर अवैध बिजली जलाने के लिए खुद ऊर्जा निगम के कर्मचारी ही खंभे पर केबिल जोड़ते है। इससे पुलिस और ऊर्जा निगम दोनों विभागों पर सवाल खड़े होते है।
विज्ञापन

------------------
जिले में यहां पर है पुलिस चौकी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में निवाड़ा, सरूरपुर, पुराना कस्बा, राष्ट्रवंदना चौक, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी, कस्बा बाजार, रेलवे रोड, औद्योगिक, दिल्ली बस स्टैंड, बिनौली रोड, खेकड़ा थाना क्षेत्र में रटौल, पाठशाला, बड़ागांव, डूंडाहेड़ा, बाजार, दोघट थाना क्षेत्र में भड़ल, बामनौली, दाहा, सरोरा, टीकरी, बिनौली थाना क्षेत्र में बरनावा, दौझा, रमाला थाना क्षेत्र में ककड़ीपुर, चांदीनगर थाना क्षेत्र में धौली प्याऊ, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में अमीनगर सराय, डौला, छपरौली थाना क्षेत्र में टांडा, बालैनी थाना क्षेत्र में हिंडन पुलिस चौकियां है।
-------------------
घरों व मंदिरों से ले रहे हैं बिजली
बागपत। ऊर्जा निगम से वर्ष 2018 में आम लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के 1700 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए, लेकिन पुलिस के खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस चौकियों पर आसपास के घरों, मंदिरों से केबिल डालकर बिजली चोरी की जाती है। ऊर्जा निगम के अधिकारी सब कुछ देखकर वापस लौट जाते है।
-------------------
एसपी को भेजा जाएगा पत्र
बागपत। अधिशासी अभियंता बागपत डिविजन राजीव कुमार आर्य ने बताया कि अधिकांश पुलिस चौकी पर बिजली चोरी की जा रही है। जिले की कानून व्यवस्था से जुड़ा विभाग होने के चलते सप्लाई नहीं काटी जाती, लेकिन कनेक्शन लेने के लिए एसपी को पत्र भेजा जाएगा। पुलिस विभाग पर लाखों रूपये बिजली का बिल बकाया है।
विज्ञापन

-------------------
एएसपी ने कहा, कराएंगे जांच
बागपत। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ऊर्जा निगम ने इस तरह की जानकारी नहीं दी है। अगर बिना कनेक्शन बिजली ली जा रही है तो वह मामले की जांच कराएंगे। अगर कहीं मीटर नहीं है तो तुरंत मीटर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें