बिनौली। लखनऊ में सम्पन्न हुई 41वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में जौहड़ी रायफल एसोसिएशन के पैरा शूटर शाहरुख ने उम्दा प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। शुक्रवार को जौहड़ी में पदक विजेता का पुरस्कृत किया गया।
सांई कोच नीतू श्योरान ने बताया कि छपरौली निवासी पैरा शूटर शाहरुख ने चैम्पियनशिप की दस मीटर एयर पिस्टल विकलांग पुरुष वर्ग में 400 में से 346 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। रायफल एसोसिएशन जौहड़ी पहुंचे शूटर का डा. राजपाल सिंह ने उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सांई कोच नीतू श्योरान, मीना कुमारी, हर्ष, हरिओम, चिराग, जयंत, हारून, प्रिंस, तनु, पूजा, अनुष्का, चंचल आदि मौजूद रहे।