बड़ौत (बागपत)। सपा नेता और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि यदि बागपत के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह शहीदों के प्रति समर्पित हैं तो वे बड़ौत तहसील का नामकरण बाबा शाहमल के नाम कराएं।
रविवार को सपा जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बड़ौत स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। अब इसका नामकरण बाबा शाहमल के नाम से कराया गया, इसके लिए वे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का सम्मान करते हैं। वहीं अनुरोध किया कि यदि वे शहीदों के प्रति इतने समर्पित हैं तो वे बड़ौत तहसील का नाम शाहमल तहसील का नाम पर कराएं, जो सपा शासनकाल में फाइल अधूरी रह गई थी। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय मंत्री बाबा शाहमल को भारत रत्न की उपाधि दिलाने का काम करें। कहा कि बागपत में दो साल से करोड़ों रुपये की लागत से महिला अस्पताल में लगी मशीनें जंग खा रही हैं, उन्हें चालू कराने का काम करें और गन्ना भुगतान कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि सत्यपाल सिंह ईमानदार व देशभक्त हैं, हम उनका सम्मान करते हैं।