फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला-किशनपुर रजबहा टूटा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बुधवार को शाम के समय रमाला-किशनपुर रजबहा टूटने से बरवाला के सैकड़ों किसानों की फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर रात्रि किसानों ने रजबहे को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन रजबाहा बंद नहीं हो सकता। इसकी सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों को दी, आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बृहस्पतिवार को शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसानों ने बरवाला गांव में पंचायत कर आक्रोश जताया और इसकी शिकायत डीएम से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस बार नहरों व रजबहों की सफाई मेें लापरवाही होने से रजबहों का टूटने का सिलसिला जारी है। जहां बुधवार की सुबह बिजवाड़ा माइनर टूटने से माखर व बिजवाड़ा गांव के सैकड़ों किसानों की फसल जलमग्न हो गई, वहीं बुधवार को शाम के समय रमाला-किशनपुर रजबहा टूटने से बरवाला गांव के सैकड़ों किसानों की फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर प्रधान उपेंद्र के नेतृत्व मेें काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और रजबहे को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन रजबहा बंद नहीं हुआ। प्रधान उपेंद्र ने बताया कि रजबहे के टूटने से गांव के किरण पाल, जसवीर, राज कुमार, कंवर पाल, रामभरोसे, कालू, कविंद्र, सतेंद्र आदि किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों व गन्ने की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन सूचना के बाद भी कोई भी सिंचाई विभाग के अफसर व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। बाद मेें आक्रोशित किसानों ने गांव मेें पंचायत कर सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया और इसकी शिकायत डीएम से करने का निर्णय लिया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव ने कहा सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें