फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। कांग्रेस नेता हाजी चौधरी मुंतजिर ने कहा कि दोनों नेताओं के आने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। लोकसभा चुनाव को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा क्योंकि भाजपा सरकार में गरीबों किसानों का शोषण हुआ है। वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर उनकी पहली जनसभा बागपत में कराने का प्रयास करेगे। श्यामसिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष हसमत चौधरी, युसूफ कुरैशी, सरताज, कय्यूम, राहुल, सोहनवीर, तेजपाल, मोमीन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष मनोनीत किया
बागपत। उत्तर प्रदेश उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष हारून अली मनव्वर ने प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के उर्दू अध्यापक डॉ. इरशाद चौधरी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनित किया। प्रधानाध्यापक ब्रजभूषण रुहेला, राजूद्दीन चेयरमैन, पुष्पेंद्र कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, ममता चौधरी, मेनका रानी, शबनम, रश्मि रानी, अनामिका पांडेय, तेजपाल शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें