फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ब्लाक बिनौली परिसर में बृहस्पतिवार को पेंशन शिविर लगा, इसमें पात्रों के फार्म भरकर कागजात जमा कराए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पहुंचे छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, ये हर जनप्रतिनिधि का नैतिक दायित्व है। अधिकारी व कर्मचारी भी योजनाओं को सुपात्रों तक पहुंचाने में अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य पेंशन पात्रों को सही जानकारी देकर उनके फार्म भरवाकर समस्त दस्तावेज संबंधित विभाग के जनपदीय कार्यालय में भिजवाना है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों पात्रों को निशुल्क शौचालय निर्माण के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। शिविर में विभिन्न गांवों से आये पेंशन पात्रों के फार्म भरे गए। इसमें बीडीओ वीपी द्विवेदी, एडीओ योगेंद्र मलिक, अनिल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरुण त्रिपाल धामा, संजू प्रधान, विनोद प्रधान, कौटिल्य धामा, राजीव प्रधान, विकास चौधरी, संजीव शबगा, कुलदीप तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें