फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने किया स्वच्छता का मूल्याकंन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने किया स्वच्छता का मूल्याकंन
विज्ञापन

बागपत। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के तहत जिले में लखनऊ से पहुंची टीम ने स्वच्छता का मूल्यांकन किया। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में पहुंचकर स्वच्छता की स्थिति को परखा गया। इसके साथ ही लोगों से स्वच्छता के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

ईओ बागपत ललित कुमार आर्य ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम चल रहा है। सबसे स्वच्छ वार्ड को जिला और राज्य स्तर पर सम्मान मिलेगा। अभियान के तहत बुधवार को लखनऊ से सूडा के परियोजना अधिकारी बीएन त्रिपाठी निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने वार्ड छह की अधिकांश गलियों में पहुंचकर स्वच्छता को परखा। लोगों से पूछताछ की। नियमित सफाई हो रही है, कर्मचारी आ रहे है इसकी जानकारी ली। पहीं उन्हें सफाई रखने के लिए अपील की। ईओ ने बताया कि परियोजना अधिकारी सभी नगर पंचायत ओर नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण किया है। उन्होंने वार्ड छह को शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड मानते हुए रोल मॉडल प्रस्तुत किया है। उनके साथ नगर पालिका के वरिष्ठ बाबू महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें