फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ बकाया, मलकपुर मिल ने किया 11.70 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
300 करोड़ बकाया, मलकपुर मिल ने किया 11.70 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

बागपत। निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का 11 करोड़ 70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। चार जनवरी तक गन्ना सप्लाई कर चुके किसानों को लाभ होगा। चीनी मिल पर अब करीब 300 करोड़ रुपये बकाया है। सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया लखनऊ में चल रही है, जिस पर सोमवार को फैसला होने की संभावना है।
मलकपुर मिल के भुगतान को लेकर बागपत से लखनऊ और दिल्ली तक सियासत गरम है। पिछले दिनों ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने सूबे के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा को पत्र लिखकर मिल मालिक उमेश मोदी के विदेश चले जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद सियासी गलियारों में इस मामले ने और अधिक तूल पकड़ लिया। प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार ने बताया कि चीनी मिल ने शुक्रवार को किसानों के 11 करोड़ 70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। अब चीनी मिल पर 300 करोड़ रुपये बकाया है। पिछले पेराई सत्र का भुगतान कराने का प्रयास चल रहा है। मिल के सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। इस पर सोमवार तक ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गौरतलब है कि शासन ने सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया था, जिसके बाद मिल ने सॉफ्ट लोने के लिए आवेदन किया और बैंक अधिकारी भी चीनी मिल में गए थे।
विज्ञापन

--------------------------
इनसेट
बागपत और रमाला मिल कर चुकी भुगतान
बागपत। सहकारी क्षेत्र की बागपत और रमाला चीनी मिल पिछले पेराई सत्र का कंपलीट भुगतान कर चुकी है। इससे जिले के करीब 30 हजार किसानों को लाभ हुआ है।
--------------------------
इनसेट
14 चीनी मिल और 400 करोड़ से ज्यादा बकाया
बागपत। बागपत के किसान वेस्ट यूपी की 14 चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं। किसानों के अभी भी इन मिलों पर करीब 400 करोड़ रुपये बकाया है। कई मिलों ने कंपलीट भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

--------------------------
इनसेट
गन्ना उठान नहीं, दोघट और टीकरी में जाम
दोघट। कस्बे में भैंसाना चीनी मिल के बी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना उठान न होने के कारण पुसार-दोघट मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटो बाद सूचना पुलिस ने पहुंचकर मार्ग खुलवाया। वहीं भैसाना मिल के ही दोघट ए गन्ना क्रय केंद्र पर भी गन्ना से लदी ट्रालियों के कारण दोघट-गांगनौली मार्ग जाम रहा। टीकरी में बी गन्ना क्रय केंद्र पर अधिक गन्ना आने के कारण दोघट-टीकरी मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में भैसाना मिल अधिकारी कुलदीप बालियान ने बताया कि गन्ना अधिक आने के कारण जाम स्थिति बन गई थी। मार्ग के किनारे से गन्ना उठवा लिया गया है।
--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें