बागपत। जिले के लोगों को ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने 16.50 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलेगा और कंबलों का वितरण किया जाएगा।
बागपत जनपद को अलाव और कंबल वितरण के लिए 16.50 लाख रुपये का बजट जारी किया। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाएं जाएंगे। आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को ठंड से बचाने के लिए शासन ने जारी किए बजट में पंद्रह लाख रुपये के कंबल वितरित होंगे और डेढ़ लाख रुपये से अलाव जलाने की व्यवस्था होगी। कंबलों की ठीक से जांच करने के बाद ही वितरित करने के लिए निर्देशित किया। तहसीलों के अनुसार बजट आवंटित किया। तहसीलों को कंबल के लिए पांच-पांच लाख व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए पचास-पचास हजार रुपये वितरित किए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए और इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाए, ताकि धनराशि का दुरुपयोग न हो सके।