फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बीआरसी बड़ौली पर सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में रिंकू और बालिका वर्ग में सोनिया प्रथम रही।
विज्ञापन

विश्व विकलांगता दिवस पर समेकित शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स एंड कल्चरस मीट का शुभारंभ बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र, एबीएसए विनोद वर्मा व शिक्षक नेता राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्साकशी, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो, कला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता हुई। राजीव तोमर ने बताया कि कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में रिंकू प्रथम, कार्तिक द्वितीय और अनस तृतीय, बालिका वर्ग में सानिया प्रथम, काजल द्वितीय और रूबिना तृतीय रही। रस्साकशी में राजीव, रिहान, अनश, अब्बास, गौतम आदि की टीम जीती। बाद में बीएसए राजीव रंजन, एबीएसए विनोद वर्मा व राजीव तोमर ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें अभिमन्यु, सुधीर, शोभित, राजीव, योगेश, विशेष मलिक, परवेज, संजय, विकास, कविता, सीमा, बबीता, राजकुमार, अमित, राजपाल, लोकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें