फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के किसानों ने देखी कृषि प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22
विज्ञापन

बागपत। लखनऊ में हुए कृषि कुंभ में जिले के सैकड़ों किसानों को कृषि विभाग ने भ्रमण के लिए भेजा है। बागपत ब्लॉक के किसान सुभाष नैन, सतवीर, सत्येंद्र, मनोज, राजपाल, अशोक, यासीन, अब्दुल अंतिम चरण में लखनऊ पहुंचे। किसानों ने बताया कि प्रदर्शनी में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करने पर कृषकों को लाभ होगा। जैविक खेती करने से आमदनी ज्यादा होगी और शरीर रोग मुक्त होंगे। गन्ने की खेती के साथ सहफसली खेती के करने के लिए भी किसानों को जागरूक किया। प्रदर्शनी को देखकर कृषक गदगद है।
विज्ञापन


लौह पुरुष की जयंती में पहुंचने का आह्वान किया
बागपत। रालोद लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को नौरोजपुर गुर्जर में मनाएगा। इस कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने फतेहपुर, तेड़ा, सादुल्लापुर, टटीरी, गाधी, क्यामपुर गांव में जनसंपर्क किया। लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उनके साथ धीरज उज्ज्वल, रब्बान चौधरी, सतेंद्र मोघा, अमित शर्मा, जगबीर प्रधान, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, कर्ण चौधरी, नीरज पंडित, अशोक, रामोतार, मांगेराम, संजीव कुमार, डब्बू चौधरी, योगेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें