फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कान्हड़ में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर तालाब में गिरने से हुई मछलियों की मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने घर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जब मुआवजा नहीं मिल जाता ओर जर्जर तारों को नहीं बदला जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कान्हड़ गांव के निवासी राजबीर पुत्र दयानंद ने मछली पालन का ठेका लिया हुआ है। वह गांव के ही तालाब में मछली पालन का काम करता है। गत शनिवार को तालाब के ऊपर से गुजर रही 33 हजारी विद्युत लाइन का तार टूटकर तालाब में गिर गया था। करंट से तालाब की मछलियों की मौत हो गई थी। ठेकेदार को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। रविवार को पीड़ित परिवार अपने घर पर ही मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गया। उनका कहना है कि करंट से मरी मछलियों का मुआवजा दिलाया जाए। जर्जर विद्युत लाइन के तारों को बदला जाए। जब तक ये मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। भूख हड़ताल पर राजबीर, उसकी पत्नी राजेश देवी, अंशुल, संजय बैठे। उनके साथ धरने पर नरेन्द्र प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, आजाद सिंह, मनीष, धर्मपाल, अमर सिंह, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह गांवों में विद्युत सप्लाई ठप
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में शनिवार को 33 हजारी विद्युत लाइन का तार टूटने से छह गांवों में विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। क्षेत्र के दाहा, चित्तम खेड़ी, गढ़ी कांगराज, पलड़ी, आजमपुर मुलसम आदि गांवों में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली न आने से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने टूटे तार को जुड़वाकर विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें